- Hindi News
- वाहनों में तेज आवाज में म्यूजिक पर लग सकता है जुर्माना
वाहनों में तेज आवाज में म्यूजिक पर लग सकता है जुर्माना
सीकर. वाहनोंमें तेज आवाज में म्यूजिक बजाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। दो दिन में पुलिस ने दो दर्जन ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ चालान बनाया है, जो सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाते हुए पाए गए।
पुलिस राजस्थान ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एक्ट आरएनसी के तहत कार्रवाई करते हुए डेक भी जब्त कर रही है। शहर में शनिवार को कोतवाली, उद्योग नगर, सदर पुलिस थाने में टैक्सी, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ करीब दस चालान बनाए है। पुलिस ने टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर उनकी गाड़ियों से डेक, स्पीकर, पेनड्राइव जब्त कर ली है। पुलिस द्वारा हालांकि इस मामले में आरोपी को जमानत पर छोड़ा जाता है, वहीं कोर्ट द्वारा जुर्माना लगाया जाता है।
21जून को योग दिवस घोषित करने पर जताई खुशी : संयुक्तराष्ट्र की ओर से 21 जून को योग दिवस घोषित करने के निर्णय का पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ने स्वागत किया। समित की प्रांतीय वरिष्ठ महिला प्रभारी सरिता गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रयास से यह संभव हुआ है।