पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिया परिवार पर रुपए हड़पने का मुकदमा

प्रिया परिवार पर रुपए हड़पने का मुकदमा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| प्रियाहोम स्टेडी प्रा. लिमिटेड (प्रिया परिवार) के खिलाफ झांसा देकर 34000 हजार रुपए हड़पने का एक और मामला दर्ज हुआ है। गोठड़ा भूकरान गांव के राजेश कुमार पुत्र बिरजू सिंह ने प्रिया परिवार के चेयरमैन तेजपाल, डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह, अजीतपुरा निवासी संदीप शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उसने रिपोर्ट दी है कि कम समय में अधिक लाभ देने का झांसा देकर उससे 34000 हजार रुपए हड़प लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ कमल सिंह चौहान कर रहे हैं।