पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैसा सामान है उसी से काम चलाना पड़ता है : वर्मा

जैसा सामान है उसी से काम चलाना पड़ता है : वर्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरपश्चिम रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर एसएन वर्मा ने सीकर जंक्शन पर मीटर गेज लाइन के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों के सवाल का दिलचस्प जवाब दिया।

उनसे पत्रकारों ने सवाल किया कि बार-बार मीटर गेज लाइन टूटने की समस्या क्यों आती है। जवाब में कहा जैसा सामान है, उसी से काम चलाना पड़ता है। मीटर गेज लाइन में सामान की समस्या है। इसकी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई है। जल्द ही समाधान भी कराया जाएगा। ब्रॉडगेज लाइन पर ट्रेन शुरू करने के बारे में पूछने पर कहा ब्रॉडगेज के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि उन्होंने स्टेशन पहुंचने के बाद सबसे पहले सहायक मंडल इंजीनियर केके द्विवेदी स्टेशन अधीक्षक ओपी मीणा के साथ ब्रॉडगेज लाइन का अवलोकन किया। प्लेटफॉर्म पर बने यात्री प्रतीक्षालय पेयजल व्यवस्थाओं सहित लाइनों में उपयोग की गई स्लीपर अन्य सामग्री के बारे में भी जानकारी ली। वहीं अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

स्टेशन पर निरीक्षण करते रेलवे प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर एसएन वर्मा।