खेल सप्ताह का समापन
सीकर| राधाकिशनपुरास्थित नवज्योति कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को खेल सप्ताह का समापन हुआ। खेल प्रभारी सुगन सिंह शेखावत ने बताया कि खेल सप्ताह में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित अनेक प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाचार्य अंकित कुमार अहलावत ने बताया कि रविवार को विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा तथा 14 फरवरी को विज्ञान प्रदर्शनी पुरस्कार वितरण का आयोजन होगा।