- Hindi News
- एसके अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में 24 घंटे रहेंगे दो डॉक्टर
एसके अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में 24 घंटे रहेंगे दो डॉक्टर
दो महीने में मिले 56 कुपोषित बच्चे
एसकेअस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ट्रोमा में अब 24 घंटे दो डॉक्टर मौजूद रहेंगे। अस्पताल के डिप्टी कंट्रोलर डॉक्टर हरि सिंह ने बताया कि कलेक्टर एलएन सोनी के निर्देश पर सीएमएचओ के जरिए अस्पताल को सात डॉक्टर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें एक डॉक्टर की ड्यूटी परिसर में स्थित टीबी हॉस्पिटल में लगाई गई है। वहीं छह डॉक्टरों को ट्रोमा वार्ड के लिए लगाया गया है। नई व्यवस्था में ट्रोमा में 24 घंटे दो डॉक्टर रहेंगे। एक डॉक्टर इमरजेंसी के मरीजों की संभाल करेगा। वहीं दूसरा डॉक्टर ओपीडी के रोगियों को देखेगा। उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर ने खबर प्रकाशित कर ट्रोमा वार्ड में डॉक्टर की कमी होने लगातार 18 घंटे तक एक ही डॉक्टर के भरोसे अस्पताल में भर्ती सैकड़ों मरीजों की समस्याओं के बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराया था।
नहींखुली शिकायत सुझाव पेटिकाएं : एसकेअस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार शिकायत दर्ज कराने के लिए जनवरी में लगाई गई सुझाव पेटिकाओं पर ताले लगे हुए हैं, जबकि पेटिका को जिला प्रशासन के पास भिजवाने खोलने के लिए समय तय किया था। जानकारी के मुताबिक दर्जनभर पेटिकाएं इसलिए लगाई गई थी कि यदि किसी मरीज को अस्पताल या कर्मचारी से संबंधित कोई शिकायत हो तो वह इसकी जानकारी गोपनीय रूप से पेटिका में डाल सकता है। जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जानी थी।