सीनियर को दी विदाई
सीकर| श्रीकृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय में शनिवार को विदाई समारोह हुआ। एमए फाइनल हिंदी, संस्कृत राजनीति विज्ञान की छात्राओं को जूनियर छात्राओं ने विदाई दी। प्राचार्य डाॅ. संपत शर्मा ने छात्राओं को कॅरियर निर्माण के गुर बताए। निदेशक डाॅ. गोरधन सिंह शेखावत प्रबंध समिति उपाध्यक्ष सीताराम बियाणी ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।