पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधे घंटे बजता रहा एलआईसी ऑफिस का सायरन

आधे घंटे बजता रहा एलआईसी ऑफिस का सायरन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| पुरानालोहारू बस स्टैंड के पास स्थित एलआईसी ऑफिस में शनिवार रात अचानक सायरन बजने से सनसनी फैल गई।

बंद ऑफिस में सायरन बजने लगा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। अंदर चोर होने की आशंका पर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने ऑफिस खुलवाकर जांच की तो पता चला कि चूहे ने तार कुतर दिए थे। इस वजह से सायरन बजने लगा। उल्लेखनीय है कि एक बार पहले भी तापड़िया बगीची के पास स्थित बैंक में तार कुतर देने से सायरन बजने लगा था। तब भी पुलिस को भाग दौड़ करनी पड़ी थी।