सीए के लिए तकनीकी शिक्षा भी जरूरी
सीकर| सीएइंस्टीट्यूट की ओर से संचालित जीएमसीएस कोर्स के तृतीय बैच का समापन सीए रविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में सोभासरिया इंजीनियरिंग कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अजय सिंह ने छात्रों से आह्वान किया कि वे तकनीकी शिक्षा अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान रखें। संयोजक सुनील मोर ने कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तीसरे बैच में राजस्थान दिल्ली सहित कुल 33 छात्रों ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में डाॅ. अजय सिंह, सुशील अग्रवाल, मनोज शर्मा आदि ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रशिक्षण मनोज शर्मा प्रो. डाॅ. सरिता प्रभाकर ने दिया। मंच संचालन सीए निधि माहेश्वरी ने किया।