पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण बैठेंगे अनशन पर

विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण बैठेंगे अनशन पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण बैठेंगे अनशन पर

सीकर.राजस्थानउच्च प्राथमिक स्कूल सांवलोदा धायलान के एकीकरण के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार को बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि धोद क्षेत्र के स्कूल को सरकार द्वारा दूसरे स्कूल में मर्ज करना गलत है। फैसला किया गया कि छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी डीईईओ को दिया गया। बैठक में पंच रामदेवसिंह धायल, मनभरी देवी, हनुमान सहाय, पूर्णसिंह, लच्छाराम बिरडा, सरदार खां, कासम खां, सुखदेव और गीता देवी आदि मौजूद थे।

रामलीलाका मंचल 25 से

सीकर.सांस्कृतिकमंडल की ओर से प्रतिवर्ष होने वाली 61वीं रामलीला का आयोजन 25 सितंबर से शुरू होगा। संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया ने बताया कि इस वर्ष 62वां दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन होगा। 3 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। बाद में लव-कुश नाटक का मंचन होगा। कार्यक्रम की तैयारियां जाेर-शोर से चल रही है।