सीकर। जाम से बचने के लिए निजी बस गली में घुसी तो मकान के बाहर लगे बिजली के तारों को तोड़ते हुए उलझ कर वहीं रह गई। इससे बस के आगे का हिस्सा डेमेज हो गया। मकानों के बाहर लगे बिजली के मीटर भी टूट गए। बिजली की लाइनें टूट गई।
यह हादसा रेलवे सामुदायिक भवन की पीछे वाली गली में हुआ। हालांकि गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों के करंट नहीं लगा और वे बच गए। घटना के बाद निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और बस वाले से हर्जाना राशि वसूली।