प्लॉट पर कब्जे के आरोप
सीकर. सरकारीशिक्षिका ने एक डॉक्टर सहित चार पांच अन्य पर प्लाॅट पर कब्जा करने निर्माण सामग्री उठा ले जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक देवा बाबा प्याऊ के पास की मंजू देवी ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दी है कि उसका नवलगढ़ रोड स्थित हनुमान नगर में प्लॉट है। जहां निर्माण का कार्य चल रहा है। रविवार देर रात डॉक्टर वीडी मील, राकेश धीवा महेंद्र धीवा सहित चार पांच अन्य लोग आए। उन्होंने प्लाॅट की दीवार तोड़ दी और लेट बॉथ तोड़ डाले। प्लाॅट में सो रहे उसके पति रणजीत सिंह से भी मारपीट की। महिला का आरोप है कि दिन में भी उसे धमकी देकर गए थे। जबकि डॉक्टर वीडी मील का कहना है कि उसकी जमीन पर उक्त शिकायतकर्ता ने दीवार का निर्माण कर लिया था। मैंने शिकायत की तो उन्होंने दीवार स्वतः ही तोड़ ली और मेरे नाम पर झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी।