सीकर. शेखावाटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सर्किट हाउस स्थित कैंपस में हुए इंजीनियर-डे समारोह को सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने संबोधित किया। सरस्वती ने कहा युवा इंजीनियर अपने प्रयासों से देश को भविष्य में डिजिटल शक्ति के रूप में विकसित कर सकते हैं।
उन्होंने डॉ. विश्वेश्वरैया के काल की अभियांत्रिकी पर प्रकाश डाला। कहा कि यह तकनीक भारत से ही शुरू हुई। चेयरमैन रणजीत सिंह ने संस्थान में अभियांत्रिकी शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. केके व्यास रजिस्ट्रार प्रकाश भाकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय डीन एकेडमिक्स डा सैयद अबदाहीर, प्रो. अभिषेक त्रिपाठी सहित अनेक छात्र शामिल हुए। संचालन प्रो. धमेंद्र फगेडि़या ने किया।
डॉ.विश्वेश्वरैया को याद किया
स्वामीकेशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन भढाढ़र में सोमवार को इंजीनियर्स-डे मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, सीवरेज प्रोजेक्ट प्रदर्शन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर इंजीनियर्स-डे का महत्व समझाया गया।
एकेडमिक हैड हेमंत जांगिड़ ने डॉ. विश्वेश्वरैया की जीवनी और शिक्षा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रशासक गोपाल ख्यालिया, प्राचार्य सुनील कल्याण, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर कौशिक, नर्सिंग प्राचार्य महेश कुमावत, पीजी कॉलेज प्राचार्य एल तंवर, सुमित शर्मा, अनिल सर्वा आदि शामिल हुए।