पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचार के दौरान विवाहिता की मौत

उपचार के दौरान विवाहिता की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानोली. सातदिन पहले जलने से जयपुर रैफर हुई विवाहिता की उपचार के दौरान अस्पताल में ही मौत हो गई। रानाेली थाने के हैडकांस्टेबल रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि रैवासा निवासी 32 वर्षीय संतोष प|ी अर्जुनलाल कुमावत नौ सितंबर को अपने घर पर बच्चे के लिए गैस पर दूध गर्म कर रही थी। अचानक उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली और वह झुलस गई। झुलसने के बाद उसे जयपुर रैफर किया गया था। जहां शेखावाटी हॉस्पिटल में वह उपचाराधीन थी।

करंटलगने से कुएं में गिरा किसान, मौत

सीकर.दादियाक्षेत्र के गांव बेरी में एक किसान की करंट लगने के बाद कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दिनेश कुमार का खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान बिजली लाइन फाल्ट हो गई। करंट आने से वह कुएं में गिर गया। इसी तरह मांडेता में दुर्गा देवी की करंट से मौत हो गई। वह फव्वारे की लाईन जोड़ रही थी।

अनियंत्रितकार दासा की ढाणी रेलवे फाटक से भिड़ी

सीकर.सीकरझुंझुनूं बाईपास पर सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर दासा की ढाणी रेलवे फाटक से टकरा गई। इससे फाटक और सिग्नल सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया। लाइट ग्रीन नहीं हो सकी। ऐसे में सुबह चूरू से जयपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 02088 को सतर्कता आदेश के साथ भेजा गया। सिग्नल पर पहुंचने के बाद लाइट को ग्रीन करवाकर ट्रेन को निकाला गया। आरपीएफ चौकी एसआई अशोक डोरवाल ने बताया कि इस मामले में गाड़ी जब्त कर चालक रामकरण को गिरफ्तार किया गया। जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।