पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी अस्पतालों में घटे प्रसव, डॉक्टरों को मिलेगी चार्जशीट

सरकारी अस्पतालों में घटे प्रसव, डॉक्टरों को मिलेगी चार्जशीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी अस्पतालों में घटे प्रसव, डॉक्टरों को मिलेगी चार्जशीट

सीकर.राजकीयअस्पतालों में प्रसव के आंकड़े कम होते जा रहे हैं। कलेक्टर एसएस सोहता ने साप्ताहिक बैठक में सीएमएचओ को कहा कि अगर डॉक्टर प्रसव में रुचि नहीं लेते हैं और बढ़ोतरी नहीं हुई तो चार्जशीट दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि तीन महीने में सरकारी अस्पतालों में प्रसव में कमी आई है। जबकि निजी अस्पतालों में यह आंकड़ा बढ़ रहा है। कलेक्टर ने अस्पतालों में खराब चिकित्सा उपकरणों को बदलने एवं मरम्मत कराने, जननी शिशु सुरक्षा योजना में परिवहन की व्यवस्था रखने, बारिश के मौसम में सर्पदंश की संभावनाओं को लेकर दवा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम भरतलाल मीना, एसडीएम पुष्करराज शर्मा, मुख्य आयोजना अधिकारी इंदिरा शर्मा, जिला परिषद एसीईओ इंद्रजीत सिंह, धोद एसडीएम भागीरथ मीना, एसीएम प्रतिभा देवटिया कोषाधिकारी सुमेर सिंह आदि मौजूद थे।