पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकीकरण के विरोध में 3 घंटे डीईईओ का घेराव

एकीकरण के विरोध में 3 घंटे डीईईओ का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौखिकआदेशों पर ही एकीकरण करने के खिलाफ सोमवार को जिले के शिक्षकों ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के दफ्तर में जमकर हंगामा किया। शिक्षकों ने डीईईओ को तीन घंटे तक घेरे रखा। शिक्षकों ने पूछा कि जिले के 933 स्कूलों का एकीकरण किस आदेश के तहत किया गया। वह आदेश दिखाए जाएं।

तीन घंटे तक डीईईओ और शिक्षकों के बीच चले विवाद के बाद डीईईओ ने आदेश के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई आदेश नहीं है। इसके बाद परिवेदनाओं पर क्या कार्रवाई हुई। इसे लेकर बहस हुई। बताया गया कि जिले में 370 परिवेदनाएं भेजी गई हैं। यह परिवेदनाएं सोमवार को कलेक्टर के पास भेज दी गई। संगठन ने मांग रखी कि जिन बीईईओ ने गलत तरीके से स्कूल मर्ज किए हैं, उनका वेतन रोका जाए। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने सात दिन का वक्त दिया है। चेतावनी दी है कि अगर सात दिन में परिवेदनाओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो डीईईओ कार्यालय का अनिश्चितकाल के लिए घेराव किया जाएगा। इस दौरान भादरमल, उपेंद्र शर्मा, विनोद पूनिया, दानसिंह बिरडा, श्रवण थालौड़, जगदीश दानोदिया, महेश खीचड़, मामराज काजला, कैलाश नेहरा राजकमल आदि मौजूद थे।

मांंगों को लेकर डीईईओ का घेराव करते शिक्षक