- Hindi News
- एसएमएस कर जानें वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं
एसएमएस कर जानें वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं
एसएमएस कर जानें वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं
सीकर.मतदातासूची में नाम एसएमएस के जरिए भी भी देख सकते हैं। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने मोबाइल नंबर बदल दिए हैं। अब 9251092103 के स्थान पर नए मोबाइल नंबर 9680999899 पर एसएमएस करना होगा। मतदाता को एसएमएस में वोटरजे लिखकर तथा स्पेस देकर अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र क्रमांक अंकित कर नए मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजना होगा।
अजमेरजेल में भिजवाएंगे 17 हार्डकोर अपराधी
सीकर.अजमेरस्थित घूघरा हेलीपेड के पास बनी स्ट्रांग जेल में सीकर से 17 हार्डकोर अपराधियों को भिजवाया जाएगा। इसके लिए अपराधियों के नाम महानिदेशक डीजी जेल को भिजवाए जा चुके हैं। जेलर फिरोज खान ने बताया कि बताया कि अजमेर की स्ट्रांग जेल में प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर हार्डकोर अपराधियों को रखा जाएगा।
किसानोंको रबी के लिए सात घंटे का बिजली ब्लॉक
सीकर.रबीसीजन के लिए किसानों को सात घंटे का ब्लॉक दिया जाएगा। यह ब्लॉक 15 अक्टूबर से दिया जाएगा। डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि दिन के वक्त सात घंटे और रात के वक्त 6.30 घंटे का थ्री फेज ब्लॉक दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अगर 15 अक्टूबर से पहले थ्री फेज का ब्लॉक देने की जरूरत पड़ी तो इसकी व्यवस्था भी निगम कर रहा है।