लक्ष्य कोचिंग में हुआ सेमिनार
सीकर. लक्ष्यकोचिंग में आर्मी क्लर्क परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों का सेमीनार हुआ। इसमें कंपीटिशन परीक्षा के गुर सिखाए गए। विषय विशेषज्ञों ने अपने-अपने विषय की ट्रिक के आधार पर परीक्षा में सफल होने के बारे में बताया। इस मौके पर प्रेम चौधरी, महेश यादव, रणधीर, कमलेश संतोष आदि मौजूद थे।