सांसद ने उठाया यूरिया कमी का मामला
सांसद ने उठाया यूरिया कमी का मामला
सीकर.सांसदसुमेधानंद सरस्वती ने प्रदेश में यूरिया किल्लत का मामला मंगलवार को लोकसभा में उठाया। सांसद ने कहा, सहकारी समितियों के पास यूरिया की किल्लत होने से बाजार में व्यापारी मनमर्जी से पैसा वसूल रहे हैं। वहीं किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों के लिए पर्याप्त यूरिया आपूर्ति की मांग की।
सांस्कृतिककार्यक्रमों की प्रस्तुति दी
सीकर.श्रीकृष्ण सत्संग बालिका कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से तिलक नगर प्रताप नर्सरी के पास आयोजित शिविर में मंगलवार को कई कार्यक्रम हुए। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्वयं सेविकाओं ने हमारी लोक संस्कृति की खुशबू और मिठास से सांस्कृतिक चेतना को साकार कर दिया। कार्यक्रम में बस्ती की बच्चियों ने भी नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर नीलम मिश्रा, प्रभारी संगीता शर्मा, अभिलाषा जोशी, सरिता गुर्जर, अंषिका श्रीवास्तव मुन्नी चौहान आदि मौजूद थी।
रुपएनहीं दिए तो कराया मुकदमा
सीकर.कृषिमंडी में एक व्यापारी ने प्याज के रुपए नहीं देने पर दूसरे व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड 19 निवासी मोहम्मद रियाज ने रिपोर्ट दी है कि लुधियाना निवासी काका एवं नसीम पंजाबी को करीबन दो लाख 25 हजार रुपए मूल्य के प्याज दिए थे, लेकिन रुपए नहीं चुकाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
युवतीसे मारपीट कर तोड़ ले गए चेन
सीकर.मांडोतागांव में युवती से मारपीट करके चेन छीन ली गई। भगवानाराम का आरोप है कि मुकेश सहित चार लोगों ने उसके घर में घुसकर उसकी बहन से मारपीट की। इसके बाद चेन तोड़ ले गए।