एसएफआई ने फूंका पुतला
सीकर. एसएफआईने एसके कॉलेज के बाहर भाजपा सरकार की एक साल की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य सरकार का पुतला फूंका। जिला संयुक्त सचिव अंकित विश्राम ने बताया कि सरकार ने एक साल में छात्र और नौजवान विरोधी काम करने के अलावा कुछ नहीं किया। इस दौरान विक्रम सुण्डा, सागर खोखर, महेंद्र कोलिड़ा, योगेश कुमावत, हरदयाल नेहरा, जहांगीर खान, नीरज महला, सुनीता साई, मनीष शेखावत, विनोद ढाका, नरेंद्र बाजिया आदि मौजूद थे।
राज्य सरकार का पुतला फूंकते एसएफआई के कार्यकर्ता।