पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंगू का रोगी मिला, परिजनों ने जयपुर भर्ती कराया

डेंगू का रोगी मिला, परिजनों ने जयपुर भर्ती कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. शहर में एक और डेंगू रोगी की पुष्टि होने के बाद मरीज को जयपुर भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार सीकर में कराई जांच में डेंगू पॉजिटिव की पुष्टि के बाद मरीज को जयपुर लाया गया। यहां भी जांच में डेंगू पॉजीटिव बताया गया है।

जानकारी के अनुसार शिवसिंहपुरा का गिरधारीलाल पुत्र भागीरथ सैन नागौर सैनिक कल्याण विभाग कार्यालय में है। वह दो दिन की छुट्टी काटकर सोमवार को नागौर गया था। वहां उसे अचानक तेज बुखार हो गया। इस पर परिजनों ने उसे वहां अस्पताल में भर्ती करा दिया। गुरुवार तक बुखार नहीं उतरा तो उसे सीकर लाकर निजी लैब पर जांच कराई गई तो डेंगू पॉजीटिव आया। इस पर मरीज को जयपुर के िनजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हुई जांच में भी डेंगू पॉजीटिव आया।

सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत कल्याण संगठक साबूलाल चौधरी के अनुसार जांच में प्लेटलेट घटकर 13 हजार के करीब हो गई है। इधर स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विशाल सिंह का कहना है कि मामला सामने आया है। मरीज से उसकी एलाइजा जांच की जानकारी ली जाएगी। यदि पॉजीटिव है तो मरीज के आसपास के घरों में सर्वे कराके विभागीय कार्रवाई की जाएगी।