पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या के बाद गाड़ी धोकर सबूत मिटाए थे प्रहलाद ने

हत्या के बाद गाड़ी धोकर सबूत मिटाए थे प्रहलाद ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौल्यासीके युवक की हत्या के बाद आरोपी प्रहलाद ने सबूत मिटाने के लिए घर ले जाकर गाड़ी को धो दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह खुलासा किया है। सदर थानाधिकारी राजेंद्र रावत ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

उसने बताया है कि वारदात में काम में ली गई कैंपर गाड़ी उसी की है। हत्या के बाद अन्य आरोपी गाड़ी को उसके पास छोड़कर फरार हो गए थे। वह गाड़ी को घर ले गया और धो दिया। जिससे किसी को शक भी नहीं हो कि वारदात में उसकी गाड़ी काम में ली गई है।

उधर इस मामले में अन्य आरोपियों का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने शुक्रवार को भी आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी। उल्लेखनीय है कि मौल्यासी के महेश महला का बुधवार रात शराब ठेका चलाने वाले युवकों ने अपहरण कर लिया था। उसकी हत्या के बाद आरोपी शव को भाकरों की ढाणी के पास पटक गए थे।