- Hindi News
- सीबीएसई बढ़ाएगी स्टूडेंट्स की पढ़ने की आदत
सीबीएसई बढ़ाएगी स्टूडेंट्स की पढ़ने की आदत
सीबीएसई बढ़ाएगी स्टूडेंट्स की पढ़ने की आदत
सीकर.सीबीएसईने दो साल पहले स्टूडेंट्स की रीडिंग हैबिट के प्रमोशन पर काम करना शुरू किया था। अब बोर्ड ने नेशनल लेवल प्रोग्राम शुरू करने का फैसला किया है और इसके लिए 17 पॉइंट एजेंडा भी तैयार किया है। इसका उद्देश्य है कि स्टूडेंट्स अलग-अलग फील्ड से जुड़ी किताबें पढ़ेंगे तो इससे उनके जनरल नॉलेज में भी सुधार होगा और कॉम्पिटिटिव एग्जाम में भी वे बेहतर कर पाएंगे। बोर्ड सूत्रों का कहना है कि रीडिंग हैबिट को लेकर स्कूलों को पहले भी सर्कुलर जारी किए गए थे और अब नेशनल लेवल के प्रोग्राम के बारे में भी सर्कुलर जारी होगा।
यहपॉइंट तय किए गए हैं : क्लासरूमलाइब्रेरी में जो बुक्स हों, स्टूडेंट्स को उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। ई-लाइब्रेरी का ऑप्शन भी स्टूडेंट्स को दिया जाए। ई-रीडिंग हैबिट को भी बढ़ावा दिया जाए। स्कूल बुक्स फेयर का आयोजन करें। स्कूल की लाइब्रेरी में बुक्स की संख्या को बढ़ाया जाए। प्राइमरी, मिडल और सीनियर क्लासेज के स्टूडेंट्स के लिए कुछ बुक्स प्रस्तावित की जाएं। स्कूल बुक वीक भी मनाएं। बुक्स गिफ्ट कैंपेन के लिए स्टूडेंट्स को प्रेरित करें। आरडब्ल्यूए को होम लाइब्रेरी शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाए। क्रिएटिव राइटिंग वर्कशॉप आयोजित की जाएं। ब्रेल लिपि में किताबों की संख्या बढ़ाई जाए। दूसरी भाषाओं में किताबों को ट्रांसलेट किया जाए। स्टूडेंट्स को भी बुक रिव्यू करने को कहा जाए, ताकि वे किताबों को पढ़कर अपनी राय दें।