पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव के लिए प्रकोष्ठ का गठन

पंचायत चुनाव के लिए प्रकोष्ठ का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत चुनाव के लिए प्रकोष्ठ का गठन

सीकर.पंचायतचुनाव के लिए प्रशासन ने प्रकोष्ठों का गठन कर दिया है। वहीं, प्रभारी सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। कलेक्टर एलएन सोनी ने बताया कि एडीएम डाॅ. वीरेंद्रसिंह को चुनाव संचालन का प्रभारी अधिकारी बनाया है।

सीकरमें रात को हटाए अतिक्रमण

सीकर.अतिक्रमणहटाने के दौरान होने वाले विरोध से बचने के लिए अब परिषद औचक अभियान चला रही है। शनिवार शाम बाजार बंद होने के बाद अभियान शुरू किया गया। जबकि शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले जाटिया बाजार में अतिक्रमण हटाया गया था। शनिवार रात करीब साढे आठ बजे परिषद दस्ते ने जांगिड़ होस्टल के सामने से अभियान की शुरुआत की। कलेक्ट्रेट के सामने दुकानें के बाहर सीढिय़ों और टाइल्स को तौड़ा गया। आम रास्ते पर रखे बोर्ड और बैनर जब्त किए गए। कई व्यापारी खुद अतिक्रमण हटाने लग गए।