रेलवे अस्पताल का निरीक्षण किया
सीकर. रेलवेकी मेडिकल टीम के अधिकारियों ने शनिवार को रेलवे अस्पताल और कॉलोनी में निरीक्षण किया। दुर्घटना राहत ट्रेन में काम आने वाले डी फेब्रीलेटर मशीन को ऑपरेट करवाकर देखा। क्योंकि पिछले दिनों सेफ्टी टीम के दौरे में स्टॉफ इस मशीन नहीं चला पाया था। इसके बाद स्टाफ को इसकी ट्रेनिंग दी गई थी। सीएमडी यूबी बंसल और सीएमएस एमके मीणा ने कर्मचारियों से कहा, किसी व्यवस्था में सुधार हो सके तो कोई बात नहीं, लेकिन कम से कम उसमें शिकायत का मौका तो नहीं मिले। व्यवस्था को बनाए रखें।