पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विराेध से बचने के लिए रात को हटाए अतिक्रमण

विराेध से बचने के लिए रात को हटाए अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। अतिक्रमण हटाने के दौरान होने वाले विरोध से बचने के लिए अब परिषद औचक अभियान चला रही है। शनिवार शाम को बाजार बंद होने के बाद अभियान शुरू किया गया। जबकि शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले जाटिया बाजार में अतिक्रमण हटाया गया था।
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे परिषद दस्ते ने जांगिड़ होस्टल के सामने से अभियान की शुरुआत की। कलेक्ट्रेट के सामने दुकानें के बाहर सीढिय़ों और टाइल्स को तोड़ा गया। आम रास्ते पर रखे बोर्ड और बैनर जब्त किए गए।

दस्ते को देख व्यापारी हटाने लगे अतिक्रमण : दस्ते की कार्रवाई देखकर व्यापारी खुद अतिक्रमण हटाने लग गए। कुछ व्यापारियों ने खुद ही दुकानों के बाद लगाई हुई टाइल्स तोड़ दी, ताकि दस्ते की कार्रवाई से ज्यादा नुकसान न हो।