रुतबे के लिए लगाई लालबत्ती, कटा चालान
रुतबे के लिए लगाई लालबत्ती, कटा चालान
खाटूश्यामजी.पुलिसने लालबत्ती लगी दो गाड़ियों के चालान काटे। पुलिस के अनुसार शनिवार को हरियाणा के जयकामपुरा निवासी निशांत गर्ग शुक्रवार रात्रि को दिल्ली के हरिनगर निवासी मधुर शर्मा को गाड़ी पर लालबत्ती लगी होने पर थाने लाया गया और बत्ती जब्त कर चालान काटे गए। दोनों ही व्यक्ति श्याम दर्शन को खाटूश्यामजी आए थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले चार अक्टूबर को लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ा था। इसी प्रकार 13 सितंबर को भी दिल्ली के एक जने को लालबत्ती लगाने पर पकड़ा था। 18 अगस्त को फर्जी पुलिस महानिदेशक को पकड़ा था।
पंचायतचुनाव के लिए प्रकोष्ठ का गठन
सीकर.पंचायतचुनाव के लिए प्रशासन ने प्रकोष्ठों का गठन कर दिया है। वहीं, प्रभारी सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। कलेक्टर एलएन सोनी ने बताया कि एडीएम डाॅ. वीरेंद्रसिंह को चुनाव संचालन का प्रभारी अधिकारी बनाया है।