शेखावत का किया अभिनंदन
सीकर| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय सबलपुरा में सोमवार को अभिनंदन समारोह हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य कुरड़ा राम मील विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह शेखावत थे। इस अवसर पर दिलीप सिंह शेखावत का सम्मान किया गया। उन्होंने दस लाख रुपए की लागत से स्कूल में बास्केटबॉल मैदान बनवाया है। कार्यक्रम में भंवरसिंह, रामदेव सिंह भामू, सोहनलाल, फिरोज खान, राकेश, महेंद्र कृष्णिया, अशोक आदि मौजूद थे।