पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच के तीन साल बाद सोनोग्राफी मशीन सीज

जांच के तीन साल बाद सोनोग्राफी मशीन सीज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। शहर के शेखावाटी जनाना हॉस्पिटल की सोनोग्राफी मशीन को सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने सीज किया। खास बात यह है कि पीसीपीएनडी सेल की टीम ने 2011 में सोनोग्राफी मशीन का निरीक्षण कर रिकाॅर्ड जब्त किया था। इसके तीन साल सीज की कार्रवाई हुई।

सोनोग्राफी मशीन को पीसीपीएनडीटी सेल की राज्य सलाहकार समिति के आदेश पर सीकर एसडीएम पुष्करराज शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को छह माह के लिए सीज किया। मशीन के लाईसेंस को छह माह के लिए जब्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार समिति में ऐसे दर्जनों केस लंबित चल रहे हैं। ऐसे संदिग्ध मामलों पर जल्द फैसला नहीं होने के चलते प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से सोनोग्राफी होने का अंदेशा बना हुआ है। पीसीपीएनडीटी सेल की टीम ने 12 नवम्बर 2011 में सोनोग्राफी मशीन का निरीक्षण कर रिकॉर्ड जब्त किया था। रिकॉर्ड में फार्म एस में पूरी जानकारी नहीं होने, रैफरल स्लिप नहीं लगाने के साथ ही कई खामियां पाई गई थी।
मामला सेल की राज्य सलाहकार समिति में चल रहा था। अस्पताल को 15 दिसम्बर को नोटिस दिया था। नोटिस का जवाब देने के साथ ही अस्पताल के सोनोलॉजिस्ट डॉ. एसएन. सोनी ने भी समिति के समक्ष पक्ष रखा था। जवाब से संतुष्ट नहीं होने और अनियमितता के चलते सोमवार को सोनोग्राफी मशीन को सीज किया गया। डॉ. राजेंद्र ने बताया कि मशीन गत दो माह से खराब पड़ी है।

'अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन का मामला राज्य सलाहकार समिति में चल रहा था। समिति का बोर्ड ही इसके फैसले के लिए अधिकृत होता है। कई बार समय लग जाता है।' किशनाराम ईशरवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, पीसीपीएनडीटी
'अस्पताल ने दो साल का पूरा रिकॉर्ड पीसीपीएनडीटी टीम को सौंप दिया था। मशीन की सीज हटवाने के लिए एक माह की समयावधि में कार्रवाई करेंगे। नई मशीन लाने को लेकर भी प्रयास कर रहे हैं।' डॉ. एसएन सोनी, शेखावाटी जनाना हॉस्पिटल