- Hindi News
- कृषि उपज मंडी में अवैध कांटों की जांच शुरू
कृषि उपज मंडी में अवैध कांटों की जांच शुरू
कृषिउपज मंडी में विपणन विभाग ने अवैध कांटे लगाने के मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए मंगलवार को संयुक्त निदेशक बीएल मीणा कृषि उपज मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी कैंपस का अवलोकन कर मंडी में लगे कांटों का जायजा लिया।
वहीं दफ्तर में बैठकर यार्ड से जुड़ी तथ्यात्मक रिपोर्ट जुटाई। मंडी सचिव से व्यापारियों को आवंटित दुकानों का रिकॉर्ड जाना। उल्लेखनीय है कि सीकर फल-सब्जी मंडी में 24 नवंबर को अवैध कांटे लगाने की बात को लेकर व्यापारियों में विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। विरोध में व्यापारियों ने एक दिसंबर से मंडी बंद रखी। मामले की जांच के लिए पांच दिसंबर को विपणन विभाग निदेशक दिनेश यादव ने भी सीकर मंडी पहुंचकर जानकारी जुटाई थी। उन्होंने बातचीत के बाद व्यापारियों को तीन दिन में अवैध कांटे हटाने का समय दिया था।
पहलेदिन नहीं मिला पूरा रिकार्ड : संयुक्तनिदेशक ने बताया कि पहले दिन सभी कर्मचारी नहीं आए। इस वजह उन्हें मंडी यार्ड से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड नहीं मिला। ऐसे में बुधवार को भी मंडी दफ्तर से आवश्यक दस्तावेज जुटाए जाएंगे। रिकॉर्ड लेने के बाद तथ्यात्मक जांच की जाएगी। अगर आवश्यक हुआ तो मंडी कर्मचारियों की भी मदद ली जाएगी।
रिपोर्ट के आधार पर मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर किया जाएगा।
तीन दिन में नहीं हटाए कांटे आज मिलेंगे उपनिदेशक से
इधर, व्यापारियों ने अपने स्तर पर मंडी में लगे अवैध कांटे तीसरे दिन भी नहीं हटाए। सभी व्यापारी फल-सब्जी व्यापार संघ अध्यक्ष मदन लाल सैनी के नेतृत्व में बुधवार को विपणन विभाग क्षेत्रीय उपनिदेशक से मिलकर अवगत करवाएंगे।