क्लर्क के लिए चयनितों का सम्मान
सीकर. आदर्शबाल निकेतन सीनियर सैकंडरी स्कूल में सेना की क्लर्क भर्ती में चयनित छह अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अक्षय कुमार ढाका, देवीलाल स्वामी, मुकेश कुमार मूवाल, श्रीराम सैनी, महेश रजनीश निठारवाल का क्लर्क के लिए चयन होने पर सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले संस्था से 10 अभ्यर्थियों का जीडी के लिए चयन हुआ है। समारोह में निदेशक रणवीर सिंह, प्रबंधक बलराम बगडिय़ा, भींवराज बगडिय़ा, आदि शामिल हुए।