व्याख्याता को एबीवीपी करेगी सम्मानित
सीकर. एबीवीपीएसके कॉलेज के वाणिज्य संकाय के व्याख्याता निहालचंद को बुधवार को सम्मानित करेगी। निहालचंद लगातार कक्षाएं लेते रहे हैं। इसलिए संगठन ने सम्मानित करने का फैसला किया है।
जनताडाक अदालत कल
सीकर.भारतीयडाक विभाग के तत्वावधान में 11 दिसंबर को अधीक्षक डाकघर सीकर के कक्ष में 11 बजे जनता डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अधीक्षक पीडी रैगर ने बताया कि अदालत में डाक काउंटर सेवा, मनीऑर्डर, बचत बैंक, पार्सल रजिस्ट्री पत्र सहित अन्य शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
नशामुक्तहो आदर्श गांव
सीकर.राजस्थानमद्यनिषेध मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मंगलवार को मस्ताना टेंट हाऊस में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मामराज सिंह ने कहा कि आदर्श गांव नशे से पूर्णतया मुक्त होने चाहिए। आदर्श गांव का चयन लॉटरी से होना चाहिए, जिससे गांव के विकास को लेकर अन्य गांवों में असंतोष पैदा नहीं हो। गांव में सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन करने से ही आदर्श गांव की कल्पना साकार होगी। बैठक में नरेंद्र जांगिड़, मस्तराम कुमावत, शिवचंद्र धायल, मोहनराम आदि उपस्थित रहे।