पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकरा मंडी में 10 दिन से नाला जाम सड़क पर भरा एक फीट पानी

बकरा मंडी में 10 दिन से नाला जाम सड़क पर भरा एक फीट पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. बकरामंडी क्षेत्र की सड़क दस दिन से गंदे पानी से लबालब है। मोहल्लेवासियों के अनुसार बकरा मंडी से खटिकान मोहल्ला जाने वाले रास्ते पर अंडर ग्राउंड नाला जाम होने से पानी सड़कों पर रहा है। परिषद अधिकारियों को शिकायत के बाद भी इसकी सफाई नहीं करवाई जा रही है। मंगलवार शाम को इस रास्ते पर करीब एक फीट पानी जमा हो गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। पूर्व पार्षद रामवतार सांखला ने बताया कि 10 रोज से यह समस्या बनी हुई है। फिर भी प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।