पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में किया 151 यूनिट रक्तदान

शिविर में किया 151 यूनिट रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ शेखावाटी. नवयुवकमंडल के तत्वावधान में अग्रसेन भवन में देवी सोनी स्मृति रक्तदान शिविर लगाया गया। संस्था के ओमप्रकाश ऊंटवालिया राजकुमार सोनी ने बताया कि शिविर में 151 रक्तदान किया। सीकर के जैन अस्पताल की टीम ने सेवा दी। शिविर में सुंदरमल सोनी, पूर्व पार्षद शिवप्रसाद सोनी, रमाकांत काछवाल, प्रदीप लूंडिया, चंदनमल स्वामी मनोजकुमार मोदी सहित कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग किया गया।

एबीवीपीकी बैठक हुई

रामगढ़शेखावाटी. एबीवीपीकी बैठक आरएन रुइया कॉलेज में हुई। बैठक में हनीफ खां ताखलसर को देहात अध्यक्ष नियुक्त करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान का दायित्व दिया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवीण सैनी, विभाग प्रमुख जितेंद्रसिंह राठौड़, आनंद धौलपुरिया, पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा दीपेंद्रसिंह शेखावत सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।