शहर को 22 साल बाद मिले 104 सफाई कर्मी
आपसी शिकायत में अटकी 57 पदों की नियुक्ति
अभ्यर्थियोंकी ओर से की गई आपसी शिकायत में 57 पदों पर नियुक्तियां नहीं हो सकी। लॉटरी में अभ्यर्थियों का चयन होने के बाद आपसी शिकायतों का दौर शुरू हो गया। किसी के खिलाफ ज्यादा संतान होने तो किसी के घर में पहले से सफाई कर्मचारी होने जैसे मामले सामने आए। इस पर चयन समिति ने संबंधित अभ्यर्थियों को नोटिस दिया। मामला स्पष्ट होने के बाद ही इन पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
आबादीके हिसाब से होने चाहिए 1200 कर्मचारी
शहरकी आबादी के हिसाब से 1200 से ज्यादा सफाई कर्मचारी होने चाहिए। नियमानुसार एक हजार की आबादी पर चार सफाई कर्मचारी का प्रावधान है। ऐसे में शहर की तीन लाख की आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारी 1200 होने चाहिए। लंबित चल रही नई भर्ती होने के बाद भी साढ़े आठ सौ कर्मचारी कम रहेंगे।
सीकर. नईशहरी सरकार ने कामकाज शुरू कर दिया है। सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को 104 कर्मचारियों को नियुक्ति दी गई। शेष 57 पदों पर आवेदकों के दस्तावेजों की जांच और नोटिस के जवाब के आधार पर निर्णय किया जाएगा। इससे पहले 1992 में परिषद की ओर से सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। नई भर्ती के बाद शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा 269 कर्मचारी संभालेंगे। परिषद में 165 सफाई कर्मी पहले से नियुक्त थे। 104 नए लोगों को नियुक्ति मिलने के बाद परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की संख्या 269 हो गई है। मंगलवार को सभापति जीवण खां, आयुक्त राजेंद्र जोशी चयन समिति की मौजूदगी में चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति दी गई।
10साल में तीन बार अटकी भर्ती
10साल में तीन बार सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन तीनों ही बार अटक गई। 2010 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया अटक गई। फिर इसी साल कोर्ट ने स्टे दे दिया।
^104 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति दी गई है। शेष 57 पदों पर अभ्यर्थियों को नोटिस दिया गया है। जांच के बाद इन पदों पर नियुक्ति दे दी जाएगी। जीवणखां, सभापति
जैसे ही नियुक्ति पत्र मिला तो ऐसे शुक्रिया किया महिलाओं ने।
सभापति जीवण खां, कमिश्नर राजेंद्र जोशी ने दिए नौकरी के प्रमाण पत्र।
श्रेणी पद नियुक्ति
सामान्य110 77
विकलांग 4 3
महिला 13 5
विधवा 4 4
परित्यक्ता 1 1
स्वच्छकार 29 14
2 सालपहले लिए थे आवेदन
14अ