पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी में अवैध कांटों की जांच शुरू

मंडी में अवैध कांटों की जांच शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। कृषि उपज मंडी में विपणन विभाग ने अवैध कांटे लगाने के मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए मंगलवार को संयुक्त निदेशक बीएल मीणा कृषि उपज मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी कैंपस का अवलोकन कर मंडी में लगे कांटों का जायजा लिया।

वहीं दफ्तर में बैठकर यार्ड से जुड़ी तथ्यात्मक रिपोर्ट जुटाई। मंडी सचिव से व्यापारियों को आवंटित दुकानों का रिकॉर्ड जाना। उल्लेखनीय है कि सीकर फल-सब्जी मंडी में 24 नवंबर को अवैध कांटे लगाने की बात को लेकर व्यापारियों में विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। विरोध में व्यापारियों ने एक दिसंबर से मंडी बंद रखी। मामले की जांच के लिए पांच दिसंबर को विपणन विभाग निदेशक दिनेश यादव ने भी सीकर मंडी पहुंचकर जानकारी जुटाई थी। उन्होंने बातचीत के बाद व्यापारियों को तीन दिन में अवैध कांटे हटाने का समय दिया था।
तीन दिन में नहीं हटाए कांटे, आज मिलेंगे उपनिदेशक से : इधर, व्यापारियों ने अपने स्तर पर मंडी में लगे अवैध कांटे तीसरे दिन भी नहीं हटाए। सभी व्यापारी फल-सब्जी व्यापार संघ अध्यक्ष मदन लाल सैनी के नेतृत्व में बुधवार को विपणन विभाग क्षेत्रीय उपनिदेशक से मिलकर अवगत करवाएंगे।
इधर, पुलिस ने बताया कि बजरंग लाल सैनी ने मंडी सचिव महेंद्र सिंह, व्यापारी नेमीचंद, नवरंग सहित अन्य छह-सात लोग के खिलाफ एक लाख रुपए हड़पने मामला दर्ज कराया है।
(फोटो- कृषि उपज मंडी में मंगलवार को रिकार्ड जांचते संयुक्त निदेशक बीएल मीणा)