पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण के बाद युवक की हत्या

अपहरण के बाद युवक की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौल्यासीके एक युवक का बुधवार शाम अपहरण कर लिया गया। रात करीब 11 बजे पुलिस को सेवद के पास उसकी लाश मिली। आरोप है कि दुगोली में ठेका चलाने वालों ने उसका अपहरण करके हत्या कर दी।

सदर थाना एसएचओ राजेंद्र रावत ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे किसी राहगीर ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी कि भाकरों की ढाणी सेवद के पास युवक अचेत पड़ा है। इस पर एंबुलेंस वालों ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया और कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी शिनाख्त महेश महला पुत्र ईश्वरलाल के रूप में हुई। पुलिस को पता चला कि उसका गांव से शाम को कैंपर में आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। अस्पताल पहुंचे उसके भाई ने पुलिस को कुछ जानकारी भी दी, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। बदमाशों ने महेश के पैर तोड़ दिए और शरीर पर चोट के निशान हैं।

शराब ठेकेदार पर आरोप

एसएचओने बताया कि सवाईसिंह नाम का व्यक्ति दुगोली में ठेका चलाता है। अवैध शराब बेचने को लेकर उसके महेश के बीच विवाद बताया जा रहा है। इसी वजह से हत्या की गई है।

पुलिसपर लापरवाही बरतने का आरोप : ग्रामीणोंमहेश के भाई का आरोप है कि उसने अपहरण के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

एसके अस्पताल में देर रात शव की जांच करते पुलिस अधिकारी।