पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दुबई में फंसे सीकर से गए हज यात्री

फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दुबई में फंसे सीकर से गए हज यात्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. फ्लाइटमें तकनीकी खराबी के कारण सीकर से गए हज यात्री दुबई एयरपोर्ट पर अटक गए। एयर इंडिया की फ्लाइट बुधवार सुबह 8.30 बजे जयपुर से जद्‌दा के लिए रवाना हुई थी। दोपहर 12.30 बजे तकनीकी खराबी के कारण दुबई में इमरजेंसी लैडिंग हुई। इसके बाद हज यात्रियों को दिनभर परेशान होना पड़ा। क्योंकि दुबई एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया, जिससे जमीन पर लेटकर टाइम गुजारना पड़ा।

दुबई से सीकर के यात्रियों ने रात साढ़े दस बजे भास्कर को यह जानकारी दी। बताया कि अब रात 12 बजे बाद नई उड़ान का समय दिया है। सीकर शहर के मो. फारूक चौहान ने बताया कि उनके पिता मो. शफी, मां ओलिया बानाे और भाई इरफान हज पर गए हैं। इनके अलावा सीकर जिले के दो और लोग हैं। वहीं प्रदेशभर से इस फ्लाइट में 235 हज यात्री हैं। फारूक उसके परिजनों ने भास्कर को बताया कि दुबई एयरपोर्ट पर अटकने के बाद खाना दिया गया और ही बैठने के लिए कोई बेहतर इंतजाम नहीं था। इधर, हज कॉर्डिनेटर हाजी अब्दुल रशीद खोखर ने बताया कि हज कमेटी और राज्य सरकार को इनकी चिंता करनी चाहिए, ताकि आगे यात्री परेशान नहीं हों।

दुबई से दैिनक भास्कर को यह फोटो सीकर के इरफान ने भेजा है।