पुलिस गश्त नजर नहीं आती शहर में
सीकर. पुलिसगश्त के दावे सिर्फ कागजी हैं। सीकर जिले में पिछले कुछ दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं के बाद दैनिक भास्कर ने बुधवार को रात्रि गश्त की हकीकत जानी। भास्कर के फोटोजर्नलिस्ट विशाल सैनी रात11 से एक बजे तक शहर की सड़कों पर रहे। डाक बंगला तिराहा, तबेला बाजार, सुभाष चौक, सालासर बस स्टैंड और बजरंग कांटा पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। देवीपुरा बालाजी के सामने पुलिसकर्मी सोता मिला। शहर में कहीं भी गश्त की गाड़ी नहीं मिली। नाकाबंदी के लिए लगाए जिकजैक साइड में रखे थे।
राणीसती कल्याण सर्किल पर मिले तीन पुलिसकर्मी : राणीसती पुलिस चौकी और कल्याण सर्किल पर पुलिसकर्मी मिले। राणी सती चौकी के पास दो पुलिसकर्मी खड़े थे। वहीं कल्याण सर्किल पर एक होमगार्ड का जवान था। एटीएम को लेकर भी सुरक्षा नहीं दिखी।
देवीपुरा बालाजी मंिदर 12.35 am
सालासर बस स्टैंड 12.15 am
डाक बंगला क्षेत्र 11.45 pm
सिल्वर जुबली रोड 11.30 pm
लेट नाइट
भास्कर