- Hindi News
- बस की टक्कर से दुकान में घुसी बाइक, बाल बाल बचा व्यापारी
बस की टक्कर से दुकान में घुसी बाइक, बाल-बाल बचा व्यापारी
सीकर. शहरमें घंटाघर के पास बुधवार दोपहर रोडवेज बस ने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। तेज टक्कर के कारण बाइक दुकान में घुस गई। हादसे में व्यापारी बाल-बाल बच गया। नाराज लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। उन्होंने मांग रखी कि शहर में रोडवेज बस अन्य बड़े वाहनों का प्रवेश रोका जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया और रोडवेज चालक ने नुकसान की भरपाई पर सहमति जताई तो लोग शांत हुए। बस सालासर से सीकर आई थी। टक्कर के बाद बाइक दुकान के ग्लास को तोड़कर अंदर घुस गई। दुकानदार दिनेश सोनी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर आस-पास के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम लगाए रखा। इससे काफी दूर तक वाहनों की कतारें लग गई। लोगों ने मांग रखी कि इस मार्ग से होकर रोडवेज बसों के आवागमन पर रोक लगाई जाए और वाहनों को वन-वे से होकर निकालने की व्यवस्था हा़े। उन्होंने बताया कि यह रास्ता वन-वे है, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। एकबारगी लोग पुलिस से भी उलझ गए। रोडवेज ड्राइवर रामस्वरूप ने दुकानदार को नुकसान की भरपाई के लिए सहमति जताने पर मामला शांत हुआ।
टक्कर से टूटा शीशा
प्रदर्शन करते व्यापारी तथा जाम के कारण परेशान होते यात्री।