स्पिक मैके में दी नृत्य की प्रस्तुतियां
सीकर. सोभासरियाग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में बुधवार को स्पिक मैके कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम ग्रुप सचिव, प्राचार्य एवं रजिस्ट्रार की मौजूदगी में शुरू हुआ। इसमें नृत्यांगना कविता द्विवेदी, बांसुरी वादक प्रीति रंजन, मृदंग वादक श्रीमानस कुमार सारंगी एवं वोकल सहायक सुरेश सेठी आदि शामिल हुए। कार्यक्रम का मकसद युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की महता से अवगत कराना था।