- Hindi News
- त्योहारी सीजन से पहले सस्ता सोना खरीदने का मौका
त्योहारी सीजन से पहले सस्ता सोना खरीदने का मौका
इसबार त्योहार का सीजन शुरू होने से पहले सोने के भाव काफी नीचे गए हैं। जेवराती सोना 25800 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। कारोबारियों की मानें तो इस समय गोल्ड खरीदने का बेहतर समय है। कारोबारी बताते हैं कि इंटरनेशनल मार्केट में इस समय खरीदार कम होने की वजह से गोल्ड के रेट काफी नीचे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में 1230 डॉलर प्रति औंस का रेट चल रहा है, जबकि 1200 डॉलर प्रति औंस न्यूनतम माना जाता है। यही वजह है कि गोल्ड इस समय सस्ता है। बेशक इन दिनों पितृ पक्ष चल रहा है, लेकिन लोग गोल्ड खरीद रहे हैं। सर्राफा व्यापारी रामकुमार सोनी के अनुसार पिछले साल सितंबर में इन दिनों जेवराती सोना 29 से 30 हजार रुपए प्रति दस ग्राम था। दीपावली पर तो रेट 31000 तक चला गया था। मौजूदा भाव त्यौहारी सीजन में नहीं रहेंगे। इसलिए ऐसे वक्त में सोना खरीदना फायदेमंद हो सकता है।
यूंहै खरीदारी का फायदा
इसबार त्योहारी सीजन से पहले गोल्ड का जो रेट चल रहा है, उससे बेहतर रेट फेस्टिवल सीजन में मिलने की संभावना नहीं है। इसलिए इस समय खरीदारी मुनाफे का सौदा है। लोग इन दिनों खरीदारी कर रहे हैं।