प्रसार भाषण का आयोजन
प्रसार भाषण का आयोजन
सीकर.ग्रामीणमहिला महाविद्यालय शिवसिंहपुरा में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में बुधवार को प्रसार भाषण का अायोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. रमेश पूनियां व्याख्याता एसके कॉलेज ने मानवाधिकार दिवस के आयोजन की प्रासंगिकता पर व्याख्यान दिया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष चैनसिंह आर्य, सचिव प्रो. एचआर गोदारा, प्राचार्य डॉ. डीएन शर्मा, संगीता गर्वा एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्षकस्वां का स्वागत
सीकर.एनएसयूआईकार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष अजय कस्वां का सीकर आगमन पर स्वागत किया। कस्वां का झुंझुनूं जाते वक्त वीर तेजा सर्किल पर स्वागत करने वालों में तनसुख ओला, विकास चौधरी, विकास बेनीवाल आदि शामिल थे।