शिविर में किया रक्तदान
सीकर. शेखावाटीग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एसके अस्पताल द्वारा 100 गेटवेल अस्पताल द्वारा 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ कलेक्टर एलएन सोनी ने किया। कॉलेज के चेयरमैन रणजीत सिंह शेषमा ने विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सैनी, प्रकाश भाकर, प्रो. केके व्यास, प्रो. सैयद अब्दाहीर, अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. सुरजीत कुमार, बुद्ध्प्रकाश, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
काॅम्पिटीशनक्लासेज का उद्घाटन आज
सीकर.नवलगढ़रोड स्थित ओम टावर में गुरुवार को सुबह दस बजे उत्कर्ष क्लासेज का उद्घाटन होगा। संस्था संचालकों ने बताया कि यहां पटवार अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एसएससी, बैंक आरएएस में चयनित जयपुर की फैकल्टियों द्वारा करवाई जाएगी। प्रथम चार दिन सुबह दस से फ्री डेमो कक्षाएं लगाई जाएंगी।