पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्याख्याता निहालचंद को स्टूडेंट्स ने दिया सम्मान

व्याख्याता निहालचंद को स्टूडेंट्स ने दिया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. छात्रसंगठन एबीवीपी ने एसके कॉलेज के व्याख्याता निहालचंद को बुधवार को सम्मानित किया। उन्हें वाणिज्य स्नातक में ईएएफएम विषय का कोर्स पूरा कराने और अभी तक वैतनिक अवकाश नहीं लेने पर सम्मानित किया गया। कॉलेज में इस तरह की पहल पहली बार की गई। यह सम्मान समारोह कॉमर्स के स्टूडेंट्स की ओर से आयोजित किया गया था। छात्रों ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजेंद्र गुर्जर, सुमित जोशी, पंकज चिराणा, संदीप दीक्षित, अरविंद गढ़वाल, मोहन गुर्जर, कानाराम जाट, विकास गढ़वाल आदि मौजूद थे।

सीकर. एसके कॉलेज में क्लास लेते निहालचंद।