पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 वर्षीय बालिका कुत्ते के काटने से घायल

11 वर्षीय बालिका कुत्ते के काटने से घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| सहेलीको कुत्ते के काटने के बचाने के प्रयास में 11 वर्षीय बालिका खुद घायल हो गई। जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक भघेरा के मुख्य गेट के पास सुबह एक पागल कुत्ते ने छठीं कक्षा में पढ़ने वाली स्नेहलता पर हमला कर दिया।

इसी दौरान सातवीं में पढ़ने वाली उसकी सहेली मनीषा ने कुत्ते को पकड़ा और पीछे धकेल दिया। कुत्ते ने मनीषा पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके मुंह पर काट लिया और उसके दो दांत भी टूट गए। मनीषा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई। स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक उम्मेद सिंह ने बताया कि इससे पहले भी मनीषा को स्कूल की तरफ से बहादुरी का पुरस्कार दिया गया है। क्योंकि एक बार गांव के जोहड़े में किसी के डूबने की सूचना देने पर उसको बचा लिया गया था।