विज्ञान आधारित 45 प्रयोगों का प्रदर्शन
कॉलेज के समारोह में सांसद विधायकों को बुलाना जरूरी
सीकर| पालवासरोड स्थित पीसीसी में साइंस ऑन स्टेज शो का आयोजन किया गया। शो में आईआईएसईआर मोहाली के रिसर्च स्कॉलर आनंद मोहन, अंकित साेमानी और इर्तजा रिजवी ने मैकेनिक्स एवं इलेक्ट्रोडॉयनामिक्स पर आधारित 45 प्रयोगों का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय शो में 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। संस्था निदेशक डॉ. पीयूष सुंडा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका की वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में रिसर्च स्कॉलर राजवीर नेहरा के संयोजन में नैपथ्य साइंस ऑन स्टेज संस्था की आेर से किया गया।
एजुकेशन रिपोर्टर| सीकर
प्रदेशके सरकारी कॉलेजों में होने वाले समारोह में जनप्रतिनिधियों को क्या उचित सम्मान देकर नहीं बुलाया जा रहा। यह सवाल कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की तरफ से निकाले गए एक आदेश के बाद खड़ा हो गया है।
संयुक्त निदेशक डाॅ. अमिता गिल ने प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेज प्राचार्यों को पत्र जारी कर कहा है कि वे कॉलेज में होने वाले सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान के साथ आमंत्रित करें। राज्य सरकार के प्रतिनिधियों मंत्रियों की उपलब्धता के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। यानी मंत्रियों को जब समय हो, उसी हिसाब से कार्यक्रम आयोजित करें। पत्र में इन आदेश की कठोर पालना सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है। एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष सत्यजीत भींचर ने आदेश को तानाशाही बताया है। कहा कि सरकार जानबूझकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को बुलाने के लिए दबाव बना रही है। यह छात्रसंघों के अधिकारों का भी हनन है।
एसकेकॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आज से
एसकेकॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम मल्हार गुरुवार से शुरू होगा। सुबह नौ बजे से कई प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होंगे। कॉलेज में 14 फरवरी को वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सांसद विधायक को आमंत्रित किया गया है।