राजस्थान गॉट टैलेंट 14 को
सीकर| सुरमईस्टूडियो की प्रथम वर्षगांठ पर 14 फरवरी को जयपुर रोड स्थित राज विलास गार्डन में शाम को पांच बजे राजस्थान गॉट टैलेंट कार्यक्रम होगा। संस्था निदेशक अखिलेश गुप्ता ने बताया कि नृत्य गायन में प्रथम द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। छह शहरों में ऑडिशन किया जा रहा है। चयनित कलाकार राजस्थान गॉट टैलेंट ग्रांड फिनाले में भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण प्रतीक्षा कुलश्रेष्ठ, प्रिंस गुप्ता शुचिता होंगी। इस दौरान सुरेंद्र बंसल, गौरव श्रीवास्तव, ट्विंकल सेठी, राकेश आबिद उपस्थित थे।