पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वनकर्मियों को 100 100 पौधे लगाने का लक्ष्य

वनकर्मियों को 100-100 पौधे लगाने का लक्ष्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर | पर्यावरणसंरक्षण के लिए वनकर्मी लोगों को जागरूक ही नहीं करेंगे बल्कि खुद भी पौधरोपण करना होगा। विभाग के कर्मचारियों को सीजन में 100-100 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। सीकर में विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पौध तैयार की जा रही हैं। इसके अलावा सीजन में स्वयंसेवी संस्थाओं, ग्रामीणों के सहयोग और मनरेगा के तहत हर साल की अलग से पौधरोपण भी होगा।

डीएफओ राजेंद्र कुमार हुड्डा का कहना है 80 वन कर्मचारियों का चयन किया है। जो कम से कम 100-100 पौधे लगाएंगे। इसके लिए 80 गांवों का भी चयन कर लिया है। ये वनकर्मी पौधरोपण के लिए इन गांवों को गोद लेंगे।