पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जीवाड़ा कर रुपए हड़पने के पांच मुकदमे दर्ज

फर्जीवाड़ा कर रुपए हड़पने के पांच मुकदमे दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने के पांच मामले इस्तगासे से कोतवाली थाने में दर्ज हुए हैं। पुलिस के मुताबिक बसंतविहार निवासी राजकुमार ने रिपोर्ट दी है कि गीगाराम, बाबूलाल और लक्ष्मण राम ने धोखे से उनकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए।

वहीं इंदिरा कॉलोनी निवासी विमला देवी ने रिपोर्ट दी है कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज से उनकी जमीन का बेचाननामा तैयार कर लिया। दौलतपुरा निवासी बंशी कुमावत ने रामकिशन, बजरंग सहित तीन चार लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के प्रयास का मामला दर्ज कराया। लालासी के सूर्यप्रकाश जाट ने रिपोर्ट दी है कि गांव के ही जगदीश प्रसाद ने फर्जी चैक देकर ब्याज पर रुपए ले लिए और अब लौटा नहीं रहा है। वहीं बाड़लवास निवासी श्यामसिंह ने रिपोर्ट दी है कि कुछ लोगों ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर रुपए ले लिए और लोन भी नहीं दिलाया।

विदेश में अच्छा वेतन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
विदेश में अच्छा वेतन दिलाने के नाम पर एक युवक के साथ धोखाधड़ी का मामला इस्तगासा से कोतवाली थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड 16 निवासी सरवर अली ने रिपोर्ट दी है कि खेरुद्दीन ने सउदी अरब में अच्छे रुपए दिलाने का कह कर भेजा था, लेकिन वहां निर्धारित वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।