मूंडवाड़ा में साईं मेला महोत्सव आज से
साईंधाम मूंडवाड़ा में गुरुवार से साईं मेला महोत्सव शुरू होगा। दस दिवसीय साईं मेला महोत्सव में प्रदेशभर से श्रद्धालु आएंगे। श्री साईं बाबा मंदिर विकास समिति की ओर से आयोजित महोत्सव संत राधाकृष्ण महाराज के सानिध्य में होगा।
समिति के ऋषि कुमार ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे मूंडवाड़ा में ठाकुर जी के मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। पंडित दीनदयाल शास्त्री व्यासपीठ से प्रतिदिन सुबह 11 से 1 बजे, दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे। प्रतिदिन शाम सवा सात बजे से साईं कथा, साईनाथ की विशेष आरती, शृंगार होगा। महोत्सव के तहत गौ माता पूजन किया जाएगा।
श्री साईं बाबा मंदिर विकास समिति द्वारा कन्या भ्रूण सरंक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से महोत्सव के तहत कन्या पूजन किया जाएगा। 18 फरवरी को अनुसार 108 कन्या का पूजन किया जाएगा। वहीं दस दिवसीय महोत्सव के तहत 20 फरवरी को श्री रूद्र महाभिषेक का आयोजन किया जाएगा।
गुलाबदास महाराज की पुण्यतिथि 16 को
सीकर| स्वामीगुलाब दास महाराज की 128वीं पुण्यतिथि 16 फरवरी को पीठाधीश्वर मोहनदास महाराज के सानिध्य में मनाई जाएगी। 15 फरवरी को रात्रि जागरण होगा। पुण्यतिथि पर समाधि पूजन किया जाएगा।
मूंडवाड़ा स्थित साईंबाबा मंदिर में की गई सजावट। मेले के दौरान दस दिन मंदिर में कई धार्मिक आयोजन होंगे।